
दुनिया के इन रेस्टोरेंट्स में कौन नहीं जाना चाहेगा। इनकी थीम है ही इतनी अनूठी। कहीं वेटर पुरुष हैं, लेकिन दिखाई देंगे वे महिलाओं के रूप में। वहीं दूसरी ओर कहीं न्यूड खाना खाते हैं। आइए जानते हैं इन अजीबोगरीब रेस्टोरेंट्स के बारे में...
1. यूनीक ड्रेस थीम रेस्टोरेंट टोक्यो में है। यहां पुरुष वेटर महिलाओं के कपड़े पहनकर खाना सर्व करते हैं। यहां जाएंगे, तो चौंक जाएंगे मिडी और स्कर्ट पहने पुरुषों को देखकर, जो करते हैं बड़े प्यार से आपके लिए खाना सर्व।
2. प्रिजन थीम रेस्टोरेंट का तो कहना ही क्या। यहां खाना खाएंगे, तो लगेगा जैसे किसी जेल में हों। चीन के इस रेस्टोरेंट की थीम जेल है। सलाखों के बीच गेस्ट को बिठाकर खाना सर्व किया जाता है। यहां खाना खाने का अलग ही एक्सपीरियंस होता है। जाकर देखिए एक बार मजा आ जाएगा।
3. न्यूयॉर्क न्यूड थीम रेस्टोरेंट में खाना खाना है, तो कपड़े उतारने होंगे। जी हां यहां थीम के अनुसार डिनर या लंच न्यूड होकर करना होता है। चाहें तो शरीर के कुछ पार्ट छिपा सकते हैं। यहां आने वाले ज्यादातर लोग न्यूड होकर ही खाना खाते हैं।
4. बर्लिन का डिनर इन द स्काई थीम रेस्टोरेंट अनोखा है। यहां हवा में डिनर का मजा ले सकत हैं। यहां पर क्रेन से रेस्टारेंट को हवा में रखा जाता है। नेचुरल वेदर में टेस्टी डिश सर्व की जाती हैं।
5. खूबसूरत शहर बैंकॉक का कंडोम टोपी थीम रेस्टोरेंट अलग हटकर है। यहां वेटर टोपी की जगह कंडोम पहनते हैं। ऐसा वे लोगों को सेक्स को लेकर अवेयर करने के लिए करते हैं।
7. टॉयलेट थीम रेस्टोरेंट में सब कुछ टॉयलेट जैसा होगा। कहने का मतलब यह है कि डिजाइनिंग इस तरह की गई है। चीन के शेनजने के इस रेस्टोरेंट की ये खासियत है कि यहां बैठने की सीट टॉयलेट सीट जैसी है। टेबल की डिजाइन भी टॉयलेट सीट जैसी ही है, जिन पर डिश और ड्रिंक सर्व किया जाता है .. Read More
Source: Lifestyle News
No comments:
Post a Comment