Thursday, 29 October 2015

ये घरेलू उपाय हैं जबरदस्त, काले होंठ हो जाएंगे गुलाबी

कुछ ऐसी सौंदर्य समस्याएं जिनके आपके क्या-क्या उपाय नहीं किए होंगे, पर छुटकारा नहीं मिला। तो फिर इन आसान उपायों को भी आजमाकर देख लीजिए... होंठों का कालापन दूर हो जाएगा... 


1. चुकंदर के रस को दूध की मलाई में मिलाकर जितनी बार संभव हो, उतनी बार होठों पर लगाएं। होंठ को सूखा न रहने दें। 

2. दो बड़े चम्मच कोको बटर, आधा छोटा चम्मच मधु वैक्स लें। उबलते पानी में वैक्स डालकर पिघला लें। इसमें कोको बटर मिलाएं। ठंडा होने के बाद ब्रश की मदद से होंठों पर मिश्रण लगाएं। इससे होंठ मुलायम होंगे और उनका कालापन दूर हो जाएगा। क्‍या आप जानते है होंठों का कालापन नींबू से भी दूर हो सकता है। नींबू का रस होंठों पर रेगुलर लगाएं।

3. होंठों का कालापन दूर करने के लिये कच्चे दूध में केसर पीसकर होंठों पर मलें। होंठ चमकदार और मुलायम हो जाएंगे। शहद में थोड़ा सा सुहागा मिलाकर अपने होंठों पर लगाएं। फिर देखें इसका असर। 

4. होंठों पर अंडे की जर्दी का लेप लगाने से होंठों की लालिमा बरकरार रहती है। यदि होंठ पूरी तरह से फट चुके हैं और उनमें कालापन भी आ रहा है तो ऑलिव ऑयल और वैसलीन मिलाकर दिन में तीन या चार बार लगाने से फायदा होता है। 

5. थोड़ी सी मलाई में चुटकी भर हल्दी‍ मिलाकर धीरे-धीरे होठों पर मालिश करें। धीरे-धीरे होंठ गुलाबी होने लगेंगे। इसी तरह होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए गुलाब की पंखुडिय़ां बहुत फायदेमंद होती है। गुलाब की पंखुडिय़ों को पीसकर उसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाकर इस घोल को रोज रात को सोते समय अपने होंठों पर लगाकर सो जायें और सुबह धो लें .. Read More @ ये घरेलू उपाय हैं जबरदस्त, काले होंठ हो जाएंगे गुलाबी

Source:  Beauty Tips in Hindi 

Saturday, 24 October 2015

साफ्ट ड्रिंक्स है अापके शरीर के लिए जहर, इसमें है ये घातक कैमिकल


आज कल लोग साफ्ट ड्रिंक्स को पानी की तरह पीने लगे हैं। और पिए भी क्यों न, उन्हें लगता है कि ये गर्मी को भगाने और गर्मी से राहत पाने का सबसे आसान तरीका है। बहुत से लोग बस यही जानते हैं कि कोल्‍ड्रिंक में केवल ढेर सारी शक्‍कर और एसिड का मिश्रण होता है। वे लोग जो अपने बच्‍चों को कोल्‍ड्रिंक पीने की इजाजत देते हैं उन्‍हें यह आर्टिकल पढ़ने की बेहद सख्‍त जरुरत है। हाल ही में एक शोध से पता चला है कि साफ्ट ड्रिंक पीने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, दिल, मोटापा और मधुमेह की घातक बीमारी भी हो सकती है।  साफ्ट ड्रिंक्स में सोडियम बेंजोएट और पारा होता है जिसके नियमित सेवन से शरीर में तरह-तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आइये जानते हैं कि कोल्‍ड्रिंक में और क्‍या क्‍या घातक चीज़ें पड़ी होती हैं। 

1. कोल्‍ड्रिंक में जो छाग निकलता है उसकी वजह कॉर्न सिरप होती है, इसमें अत्यधिक मात्रा में विषाक्त धातु और पारा पाया गया है। नियमित रूप से कोल्‍ड्रिंक पीने पर शरीर को बाद में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

2. सोडियम बेंजोएट यह एक प्रिजर्वेटिव है जो खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिये डाला जाता है। यह कोल्‍ड्रिंक में भी पाया जाता है। लेनिक अभी तक साइंटिस्‍ट ने इस बात पर पुष्‍टी नहीं की है कि यह हमारे लिये हानिकारक है या नहीं। 

3. एसपारटेम यह घातक रसायन सोडे को मीठा बनाने के लिये डाला जाता है। इसकी ज्‍यादा मात्रा लेने से चक्‍कर और मतली महससू करवाती है। 

4. फॉस्फोरिक एसिड सभी जानते हैं कि सोडे में एसिड होता है। फॉस्‍फोरिक एसिड सोडे में तीखा टेस्‍ट पैदा करने के लिये होता है जो कि बहुत हानिकारक होता है। यह आपकी हड्डियों में कैल्‍शियम की कमी पैदा कर सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। 

5.  बिसफेनोल यह इसालिये खतरनाक है क्‍योंकि इसकी ज्‍यादा मात्रा आपके ध्‍यान में कमी कर देती है और ब्रेन को डैमेज कर देती है। यह महिलाओं के लिये भी खतरनाक है क्‍योंकि इससे उन्‍हें थायरॉइड की समस्‍या हो सकती है। 

6. इसमें हाई फ्रक्‍टोज सीरप काफी मात्रा में कोल्‍ड्रिंक में मिक्‍स की जाती है। इसके नियमित सेवन से मोटापा, मधुमेह, कैंसर और दिल का रोग हो सकता है। .... साफ्ट ड्रिंक्स है अापके शरीर के लिए जहर

Source: Health News Hindi

Thursday, 15 October 2015

सुबह नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत पर हो सकता है खतरनाक असर

सुबह नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है। कहते हैं नाश्ता राजा की तरह करना चाहिए। दिनभर एनर्जेटिक रहने और स्वस्थ रहने के लिए है नाश्ता करना, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि नाश्ते में क्या खाया जाए और क्या नहीं? जानिए किन चीजों को ब्रेकफास्ट में नहीं खाना चाहिए... फलों का जूस न पीएं। इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में बेहतर होगा कि नाश्ते में जूस न पीएं। फल खा सकते हैं। बेहतर होगा कि खट्टे फलों को ब्रेकफास्ट न लें। एक शोध में पाया गया है कि संतरे, खट्टे पके फल और उनके रस से त्वचा के कैंसर मेलेनोमा होने का डर रहता है। 

1. टोस्ट और जैम भी न खाएं। इनमें हद से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होता है। बेहतर होगा कुछ प्रोटीन भरी चीजें खाएं। 


2. खून में शुगर बढ़ाने वाली चीजें भी न खाएं। जैसे कि पेस्ट्री या डोनट ब्रेकफास्ट में खाने से शुगर बढ़ सकता है, क्योंकि ये मीठे होते हैं। 


3. पैनकेक, चॉकलेट  आदि भी खाने से बचें। सुबह इन चीजों को खाने का मतलब है बीमारियों को दावत देना। 


4. बर्गर पैटीज आदि भी कम से कम खाएं। ऑयली फूड भी सुबह खाने से बचें।


और पढ़े यहाँ -

Wednesday, 7 October 2015

खाने से पहले क्यों भिगोया जाता है बादाम, जानिए इसके आश्चर्यजनक फायदे


भीगे बादाम खाने से सेहत को आश्चर्यजनक लाभ मिलते हैं। भीगे बादाम खाने के ये सेहतभरे भरे जानने के बाद दंग रह जाएंगे... 

1. मेमोरी को शार्प करना है, तो बादाम खाएं। यह विटामिन और मिनरल से भरपूर है। इसमें विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। लेकिन इन पोषक तत्वों का लाभ तभी मिलता है, जब बादाम को भिगोकर खाया जाए। बादाम के भूरे रंग के छिलके में टनीन होता है जो पोषक तत्‍वों के अवशोषण को रोकता है। भीगने के बाद यह छिलका उतर जाता है। 

2. बादाम पाचन में मददगार है। वजन घटाना है, तो बादाम खाएं। इसमें मोनोअनसेचुरेटेड फैट भूख को रोकने और पूरा महसूस करने में मदद करता है। भीगे बादाम में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। इससे एजिंग का प्रभाव नजर नहीं आता। उम्र बढऩे की प्रक्रिया को कम करता है। 

3. कैंसर आदि बीमारियों को रोकने में कारगर है भीगा बादाम। बादाम शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्‍तर को कम करने में बहुत मददगार होता है।जर्नल ऑफ न्‍यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्‍ययन में यह सामने आया है कि बादाम पावरफुल एंटीऑक्‍सीडेंट एजेंट हैं, जो एलडीएल कोलेस्‍ट्रॉल के ऑक्‍सीकरण को रोकने में मदद करता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए भीगे बादाम जरूर खाएं। ब्लड प्रेशर भी ठीक रहता है। 

4. बादाम खाना खाने के बाद शुगर और इंसुलिन का लेवल बढऩे से रोकता है। डायबिटीज से बचना है, तो बादाम नियमित खाएं .. खाने से पहले क्यों भिगोया जाता है बादाम

Source: Health News from Hindi News Desk

Wednesday, 23 September 2015

वोदका के ये 7 सेहतभरे फायदे जानकर आप मत हो जाना टल्ली



अगर आपके दिमाग में ये है कि एल्कोहल लेना पूरी तरह गलत है, तो आपको आधी-अधूरी जानकारी है। जी हां, संतुलित मात्रा में ड्रिंक करना सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं, बल्कि लाभकारी होता है। शोध ऐसा साबित करते हैं ड्रिंक की ओवरडोज खतरनाक है, लेकिन सही डोज फायदेमंद है। यकीन नहीं होता, तो पढ़ें वोदका पीने के सेहत को होने वाले ये 7 फायदे...



1. तनाव को कम करने में मददगार है वोदका। कई रिसर्च में इस बात की पुष्टि हो चुकी है। दिन भर की थकान के बाद इसका संतुलित मात्रा में सेवन कोर्टिजोल का स्तर नियंत्रित करता है जिससे तनाव कम होता है। 


2. नींद न आने की समस्या भी वोदका पीने से दूर हो सकती है। कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि शाम को थोड़ी मात्रा में वोदका का सेवन करने से नींद अच्छी आती है। 



3. जीरो कैलोरी वोदका डाइटिंग के दौरान काम में ली जा सकती है। भोजन के साथ थोड़ी सी वोदका पीकर मोटापा कम किया जा सकता है। खाना ठीक से पचे, इसके लिए वोदका लें। खाने के साथ इसे लेने से खाना ठीक से पच जाता है। 
4. इससे रक्त संचार ठीक रहता है जिससे दिल से जुड़े रोगों का रिस्क कम होता है। कई रोगों के इलाज में वोदका के भीतर औषधियां और जड़ी बूटियों को लंबे समय तक सुरक्षित और असरदार रखा जा सकता है। हैरानी होगी यह जानकर कि बुखार में वोदका लाभकारी है। इसे पैर, सीने और माथे पर वोदका की हल्की मसाज तेज बुखार कम कर सकती है 

Monday, 21 September 2015

ये 8 रेस्टोरेंट्स हैं बड़े अनोखे, लड़कियों की ड्रेस में लड़के सर्व करते हैं लंच और डिनर



दुनिया के इन रेस्टोरेंट्स में कौन नहीं जाना चाहेगा। इनकी थीम है ही इतनी अनूठी। कहीं वेटर पुरुष हैं, लेकिन दिखाई देंगे वे महिलाओं के रूप में। वहीं दूसरी ओर कहीं न्यूड खाना खाते हैं। आइए जानते हैं इन अजीबोगरीब रेस्टोरेंट्स के बारे में... 







1. यूनीक ड्रेस थीम रेस्टोरेंट टोक्यो में है। यहां पुरुष वेटर महिलाओं के कपड़े पहनकर खाना सर्व करते हैं। यहां जाएंगे, तो चौंक जाएंगे मिडी और स्कर्ट पहने पुरुषों को देखकर, जो करते हैं बड़े प्यार से आपके लिए खाना सर्व। 








2. प्रिजन थीम रेस्टोरेंट का तो कहना ही क्या। यहां खाना खाएंगे, तो लगेगा जैसे किसी जेल में हों। चीन के इस रेस्टोरेंट की थीम जेल है। सलाखों के बीच गेस्ट को बिठाकर खाना सर्व किया जाता है। यहां खाना खाने का अलग ही एक्सपीरियंस होता है। जाकर देखिए एक बार मजा आ जाएगा। 





3. न्यूयॉर्क न्यूड थीम रेस्टोरेंट में खाना खाना है, तो कपड़े उतारने होंगे। जी हां यहां थीम के अनुसार डिनर या लंच न्यूड होकर करना होता है। चाहें तो शरीर के कुछ पार्ट छिपा सकते हैं। यहां आने वाले ज्यादातर लोग न्यूड होकर ही खाना खाते हैं। 









4. बर्लिन का डिनर इन द स्काई थीम रेस्टोरेंट अनोखा है। यहां हवा में डिनर का मजा ले सकत हैं। यहां पर क्रेन से रेस्टारेंट को हवा में रखा जाता है। नेचुरल वेदर में टेस्टी डिश सर्व की जाती हैं। 








5. खूबसूरत शहर बैंकॉक का कंडोम टोपी थीम रेस्टोरेंट अलग हटकर है। यहां वेटर टोपी की जगह कंडोम पहनते हैं। ऐसा वे लोगों को सेक्स को लेकर अवेयर करने के लिए करते हैं। 









6. ट्विन थीम रेस्टोरेंट मॉस्को में है। यहां जुड़वां वेटर एक जैसे ड्रेसअप में खाना सर्व करते हैं। जुड़वां को देखने का यहां अपना मजा है। 








7. टॉयलेट थीम रेस्टोरेंट में सब कुछ टॉयलेट जैसा होगा। कहने का मतलब यह है कि डिजाइनिंग इस तरह की गई है। चीन के शेनजने के इस रेस्टोरेंट की ये खासियत है कि यहां बैठने की सीट टॉयलेट सीट जैसी है। टेबल की डिजाइन भी टॉयलेट सीट जैसी ही है, जिन पर डिश और ड्रिंक सर्व किया जाता है .. Read More





Source:  Lifestyle News

दूध पसंद नहीं तो कोई बात नहीं, इन 7 चीजों में भी होता भरपूर कैल्शियम

कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। इसकी पर्याप्त मात्रा शरीर में जानी चाहिए, वरना शरीर लाचार होने लगता है। ऐसे में अगर आपको दूध पसंद नहीं है, तो कैल्शियम से भरपूर ये 7 चीजें अपनी डाइट में शामिल करना न भूलें... 


1. हरी पत्तेदार स‍ब्जियां खाइए। खासतौर पर ब्रॉकली, पालक आदि

2. सोया मिल्‍क और चीज खाएं। इनसे काफी हद तक शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है। 


3. ओटमील खाइए। इससे आपको फाइबर भी मिलेगा और कैल्शियम भी।


4. भिंडी की सब्जी खाइए। एक कटोरी भिंडी खाने से आपको 40 ग्राम तक कैल्‍शियम मिलेगा। 

5. अंजीर और बादाम खाएं। इसमें कै‍ल्शियम और आयरन बहुत पाया जाता है।


6. संतरा नियमित रूप से खाएं। इनमें कैल्शियम खूब होता है। तिल खाने की आदत डाल लें। 1 चम्‍मच में दूध के 1 गिलास जितना कै‍िल्शयम होता है। 


Source: Health News