कुछ ऐसी सौंदर्य समस्याएं जिनके आपके क्या-क्या उपाय नहीं किए होंगे, पर छुटकारा नहीं मिला। तो फिर इन आसान उपायों को भी आजमाकर देख लीजिए... होंठों का कालापन दूर हो जाएगा...
1. चुकंदर के रस को दूध की मलाई में मिलाकर जितनी बार संभव हो, उतनी बार होठों पर लगाएं। होंठ को सूखा न रहने दें।
2. दो बड़े चम्मच कोको बटर, आधा छोटा चम्मच मधु वैक्स लें। उबलते पानी में वैक्स डालकर पिघला लें। इसमें कोको बटर मिलाएं। ठंडा होने के बाद ब्रश की मदद से होंठों पर मिश्रण लगाएं। इससे होंठ मुलायम होंगे और उनका कालापन दूर हो जाएगा। क्या आप जानते है होंठों का कालापन नींबू से भी दूर हो सकता है। नींबू का रस होंठों पर रेगुलर लगाएं।
3. होंठों का कालापन दूर करने के लिये कच्चे दूध में केसर पीसकर होंठों पर मलें। होंठ चमकदार और मुलायम हो जाएंगे। शहद में थोड़ा सा सुहागा मिलाकर अपने होंठों पर लगाएं। फिर देखें इसका असर।
4. होंठों पर अंडे की जर्दी का लेप लगाने से होंठों की लालिमा बरकरार रहती है। यदि होंठ पूरी तरह से फट चुके हैं और उनमें कालापन भी आ रहा है तो ऑलिव ऑयल और वैसलीन मिलाकर दिन में तीन या चार बार लगाने से फायदा होता है।
5. थोड़ी सी मलाई में चुटकी भर हल्दी मिलाकर धीरे-धीरे होठों पर मालिश करें। धीरे-धीरे होंठ गुलाबी होने लगेंगे। इसी तरह होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए गुलाब की पंखुडिय़ां बहुत फायदेमंद होती है। गुलाब की पंखुडिय़ों को पीसकर उसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाकर इस घोल को रोज रात को सोते समय अपने होंठों पर लगाकर सो जायें और सुबह धो लें .. Read More @ ये घरेलू उपाय हैं जबरदस्त, काले होंठ हो जाएंगे गुलाबी
Source: Beauty Tips in Hindi







